फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच सड़क हादसों में छह की माैत, सात की हालत गंभीर

Sun, 14 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह की मौत के जिला अस्पताल में बिलखती पत्नी सुमित्र सिंह।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में भाई-बहन, युवक-किसान और दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जलालपुर, हंसवर, बसखारी, महरुआ और टांडा क्षेत्रों में हुए इन हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार, अनियंत्रित वाहन और लापरवाही इन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मामलों में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सड़क पर गिरे भाई-बहन को अनियंत्रित टैक्टर-ट्राॅली ने कुचला
बसखारी (अंबेडकरनगर)। जलालपुर कोतवाली के जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। बाइक पर बैठे उनके नाती व नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। अशरफपुर मजगवां निवासी ठाकुर प्रसाद (58) अपनी 50 वर्षीय बहन मुन्नी देवी अपने नाती साहिल 16 व नातिन मानवी के साथ स्कूटी से जीवत गांव जा रहे थे। स्कूटी साहिल (16) चला रहे थे। जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को देख स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद मुन्नी देवी और ठाकुर प्रसाद बीच सड़क पर गिर गए और साहिल व मानवी सड़क किनारे जा गिरे। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ठाकुर प्रसार व मुन्नी देवी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल साहिल व मानवी को सीएचसी जलालपुर भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइकोंं की आमने-सामने से हुई भिड़ंत


उधर हंसवर के सिंहपुर में शनिवार
अपराह्न चार बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिडंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया गया। जहां हादसे में आजमगढ़ के बौडरा लच्छीरामपुर निवासी अर्जुन (22) को चिकित्सकों ने देर रात मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अर्जुन हंसवर के सैदपुर लेडुवाडीह निवासी जगदीश के घर रिश्तेदारी में आए थे। रविवार अपराह्न चार बजे जगदीश के बेटे सचिन व सुमित के साथ बाइक से बसखारी जा रहे थे। सिंहपुर के निकट हादसे अर्जुन की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, छत्तीसगढ़ के युवक की मौत, पिता घायल
बसखारी (अंबेडकरनगर) क्षेत्र के हरैया-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर अघोर पीठ के निकट शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर के सड़क किनारे पलटने से सोनू की मौत हो गई। उनके साथ ट्रैक्टर पर बैठे उनके पिता पितांबर गंभीर रूप से घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थानाक्षेत्र के छिंदपानी निवासी सोनू (28) और उनके पिता पितांबर बसखारी के बेला परसा के एक ईंट भट्ठे पर मजदूर हैं। शनिवार को भट्ठे पर मजदूरों को एक सप्ताह का बकाया रुपया भट्ठा मालिक ने दिया था। जिसके बाद सोनू और पीतांबर ने शराब पी। देर रात सोनू अपने पिता को ट्रैक्टर पर बैठाकर बसखारी ले जा रहे थे। अघोर पीठ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 12 फीट नीचे में पलट गया। हादसे में सोनू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता पितांबर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में मजदूर की मौत हुई है। कोई तहरीर नहीं मिली है।


स्कूटी से सरकारी कोटे का राशन लेने जा रहे थे पिता-पुत्र

अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में एक श्रमिक सहित दो लोगों की माैत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप घायल हो गया।
पहली घटना महरुआ के पांती मंसापुर मार्ग पर हुई। सुबह आठ बजे पांती निवासी शिवम सिंह (40) सुबह आठ बजे पांती मंसापुर मार्ग के रास्ते स्कूली से कोटे की दुकान से राशन लेने जा रहे थे। स्कूटी शिवम चला रहे थे। पीछे उनके पिता राजेंद्र सिंह (55) बैठे थे। गांव के कुछ दूरी पर पहुंचे थे, तभी सुखारीगंज से मंसापुर जा रही तेज रफ्तार पीआरवी ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। पीआरवी की टक्कर इतनी जोर थी कि हादसे के बाद राजेंद्र सिंह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और शिवम स्कूटी सहित पीआरवी के नीचे घुस गए। ग्रामीणों की मदद से पीआरवी के नीचे फंसे शिवम को खींचकर बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पिता-पुत्र को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। शिवम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गलत दिशा से आई स्कूटी
मृतक की दो बेटियों का विवाह हो चुका है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुमित्र सिंह बेसुध हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पीआरवी वाहन से हादसा होने की जानकारी मिली है। गलत दिशा से आई स्कूटी पीआरवी वाहन से टकराने की सूचना मिली है।

-तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
वहीं इब्राहिमपुर के धनुवापुर निवासी जबीउल्लाह (35) टांडा में पाॅवर लूम में काम करते थे। शनिवार को घर से टांडा जाने के लिए निकले थे। एनवां बाजार पहुंचे थे, तभी अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी टांडा ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे। बाराबंकी के पास रात में उनकी मौत हो गई। मृतक का बड़ा बेटा सरफराज 13 और छोटा बेटा हस्सान (7) साल का है। पत्नी रहेमतुल्ला निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता यूसूफ को अचानक बेटे की मौत होने का विश्वास ही नहीं हो रहा है। मृतक की मां मकबूला खातून बेटे की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गईं। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें