फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना अनुमति जुलूस में लाए हाथी, मची भगदड़

Thu, 01 May 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में बिना अनुमति जुलूस में हाथी लाने और शोर के कारण उसके अनियंत्रित होने से भगदड़ मच गई थी। मामले में कार्यक्रम के आयोजक सहित अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हंसवर थाने के उपनिरीक्षक विजय सोनी ने बताया कि हंसवर/भूलेपुर में बीते 24 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला गया था, जिसमें कमेटी के आयोजकों ने एसडीएम टांडा से जुलूस निकालने की अनुमति ली गई थी, लेकिन आयोजक ने जुलूस में जानवरों को शामिल किए जाने की अनुमति नहीं ली थी।
जुलूस कमेटी के अध्यक्ष शिवमूरत व कमेटी के अन्य सदस्यों ने जुलूस में हाथी को शामिल कराया था। जुलूस में करीब 10 से 12 हजार लोगों की भीड़ थी। जूलूस में चल रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कारण जुलूस में शामिल हाथी कई बार उत्तेजित हो गया जिस कारण आम जनमानस का मानव जीवन पर संकट उत्पन्न हो गया था। दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें