फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1120 कोटेदारों के लिए पहुंची इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राशन की घटतौली रोकने के लिए जिले के 1120 कोटेदारों के लिए इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीन पहुंच गई है। इनका वितरण भी ब्लॉकवार शुरू हो गया है। प्रयास है कि जल्द से जल्द जिले के सभी कोटेदारों को यह मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही इसके माध्यम से राशन का वितरण किया जाए।
विज्ञापन

जिले में 4 लाख 3 हजार 345 राशनकार्डधारक हैं। इसमें 65 हजार 967 अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के 3 लाख 37 हजार 378 कार्डधारक हैं। इसमें कुल 18 लाख 51 हजार 517 यूनिट है। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया जाता है जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन प्रतिकार्ड दिया जाता है। उपभोक्ताओं की अक्सर शिकायत रहती है कि कोटेदार द्वारा राशन में घटतौली की जाती है।
इसी मनमानी को रोकने के लिए शासन ने कोटेदारों को इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीन उपलब्ध करा दी है। इसमें ई-पॉस के साथ ही इलेक्ट्राॅनिक कांटा लिंक रहेगा। उपभोक्ता के मशीन पर अंगूठा लगाते ही उसके कार्ड में दर्ज यूनिट के साथ ही उपलब्ध होने वाले राशन का विवरण आ जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में कोटेदार को इलेक्ट्राॅनिक कांटे पर उतना राशन तौलना होगा। कोटेदार द्वारा दिए जाने वाले राशन का विवरण तत्काल उपभोक्ता के मोबाइल व खाद्य सुरक्षा विभाग के पास एसएमएस के जरिए पहुंच जाएगा। डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीन पहुंच चुकी है। ब्लॉकवार कोटेदारों को मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। जल्द ही तकनीकी टीम आकर इसे संचालित करने का प्रशिक्षण कोटेदारों को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें