फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन घंटे ठप रही बिजली, बोर्ड परीक्षार्थी हुए बेहाल

Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। रफीगंज और नेवादा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी मुख्य सप्लाई शुक्रवार सुबह सात से दस बजे तक बाधित रही। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिसका असर बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ा।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से सीताराम सूर्यकुमार इंटर कॉलेज, दान बहादुर सूर्य कुमार इंटर कॉलेज, जयराज इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न स्कूल और राममूरत लालदेई इंटर कॉलेज सहित कई अन्य केंद्रों पर अंधेरा छा गया। केंद्र संचालकों को मजबूरी में जनरेटर के सहारे परीक्षा संपन्न करानी पड़ी। जनरेटर के तेज शोर के कारण परीक्षार्थियों को काफी असुविधा हुई और उनका ध्यान बार-बार भटकता रहा। बिजली न होने से कुछ समय के लिए केंद्रों पर अव्यवस्था जैसी स्थिति भी बनी रही। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि बोर्ड व अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। रफीगंज विद्युत केंद्र के अवर अभियंता राघवेंद्र यादव ने बताया कि जलालपुर के वाजिदपुर के पास लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया था। इसे समय रहते ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें