फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 50 गांवों में घंटों गुल रही बिजली, शहर में सड़कें बनीं तालाब

Wed, 30 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.अकबरपुर में टांडा मार्ग पर हो रही बारिश।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी। वहीं बिजली आपूर्ति और जलनिकासी की खस्ताहाल व्यवस्था ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर की सड़कें और मोहल्लों की गलियां जलभराव से जूझती रहीं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली की आंखमिचौली होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 85% आर्द्रता के कारण दोपहर में उमस बनी रही।
विज्ञापन

बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने जिले में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा दी। पटेलनगर और वीआईपी फीडर पर दिनभर ट्रिपिंग चलती रही। महरुआ बिजली घर से जुड़े लगभग 20 गांवों में रातभर बिजली की आंखमिचौली होती रही। कई जगह पूरी रात बिजली नहीं आई। मकोइयां उपकेंद्र के नसीरपुर फीडर पर कोतूपुर केवटाही गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे 300 उपभोक्ता अंधेरे में रहे। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। अवर अभियंता शहाबुद्दीन ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया है। आलापुर और टांडा क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांवों में भी बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि अधिकतर क्षेत्रों में फॉल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

जल निकासी की व्यवस्था फेल
बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों, गलियों और बाजारों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर निकाय की तमाम तैयारियों और दावों के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो सकी। नतीजतन, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें