अंबेडकरनगर। मालीपुर के बीबीपुर भुसौली निवासी शिवम (उम्र 25 वर्ष) की बुधवार को एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा धमरुआ से आगे सलाहपुर-अकबरपुर मार्ग पर उस समय हुआ, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम को किसी अज्ञात वाहन ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिवम को सीएचसी नगपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद