फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, 22 कनेक्शन काटे

Mon, 25 Sep 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 चेकिंग अ​भियान चलाती बिजली विभाग की टीम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूली के लिए सोमवार को अकबरपुर नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नई सड़क इलाके में 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 22 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

शहजादपुर के एसडीओ प्रमोद सिंह की अगुवाई में सोमवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दो स्थानों पर मीटर से छेड़छाड़ पकड़ी गई। इस टीम ने दोनों मीटर सील कर जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ छह स्थानों पर ओवरलोड मिली। बकाएदारों से साढ़े तीन लाख रुपये वसूल किए गए। चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले 22 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि नई सड़क इलाके के 70 घरों में बिजली की जांच की गई। बिजली चोरी के मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान चार नए मीटर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें