फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के कई क्षेत्रों में रविवार रात से बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। करीब 50 गांवों में करीब 10 घंटे आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोटवा महमदपुर से मरैला बिजली घर को जाने वाली 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में दो बार फॉल्ट आने के कारण शहजादपुर और मरैला बिजली घरों से जुडे़ 50 से अधिक गांवों की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। रविवार रात लगभग 11 बजे, पटेलनगर के पास मरैला को जाने वाली 33 हजार बिजली लाइन का जंपर कट गया। इस वजह से शहजादपुर और मरैला बिजली घरों से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब एक बजे फॉल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सोमवार भोर में शास्त्रीनगर के पास उसी बिजली लाइन का तार टूट गया। इसके बाद बिजलीकर्मी एक बार फिर फॉल्ट को ढूढ़ने में जुट गए। सुबह आठ बजे फाॅल्ट का पता चल पाया, जिसके बाद बिजलीकर्मियों ने टूटे तार के स्थान पर नया तार लगवाया। आखिरकार, सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई। इस प्रकार, करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 12 बजे के करीब इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मरैला जाने वाली लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया। बिजली कर्मी इसे चार घंटे बाद शाम चार बजे ठीक कर सके। इस बीच महिलाएं घरेलू कामकाज निपटाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न होने के कारण सबमर्सिबल न चलने से पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें