फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवा बैरमपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र बैरमपुर बरवां से जुड़े उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे उनमें गुस्सा है। उनका कहना है कि निर्धारित 20 घंटे के रोस्टर के बजाए 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके चलते पेयजल समस्या के साथ तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बरवा बैरमपुर से जुड़े उपभोक्ताओं को पिछले कुछ दिनों से सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही। उपभोक्ताओं की मानें तो भोर में ही बिजली काट दी जाती है। इसके बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति की जाती है। करीब दस बजे दोबारा कटौती कर ली जाती है। इसी तरह से दिन में कई चक्र में बिजली की कटौती होती रहती है। नतीजा यह होता है कि जहां पेयजल के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, वहीं बिजली से होने वाले कई अन्य कार्य भी प्रभावित होते रहते हैं। पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन के समय में होने वाले कटौती से कई कार्य प्रभावित होते हैं। इसके अलावा खेती से भी जुड़े कई कार्य समय से नहीं हो पाते। वहीं सरकार आये दिन बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करती रहती है, लेकिन अनियमित कटौती को दूर करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाता। उपभोक्ताओं ने पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। उधर अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि कई बार तकनीकी गड़बड़ी या मरम्मत कार्यों के चलते आपूर्ति प्रभावित होती है, लेकिन जानकारी मिलते ही तत्परतापूर्वक उसे दूर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें