फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अमरौला श्मशान घाट पर नहीं लगी विद्युत शवदाह मशीन

Sun, 09 Feb 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर के अमरौला श्मशान घाट में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विद्युत शवदाह मशीन लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हुआ था। पालिका की ओर से शासन को कई महीने पहले भेजे गए प्रस्ताव को अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

अकबरपुर में अभी कोई विद्युत शवदाह गृह नहीं है। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। पालिका की बोर्ड बैठक में इसकी मांग उठी थी, जिस पर सभी सभासदों की सहमति से इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। श्मशान घाट पर रोजाना दो से तीन शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते हैं। कई लोगों की माली हालत ठीक नहीं होती है, लेकिन फिर भी उन्हें महंगी लकड़ी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आवश्यकता को देखते हुए श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह की मांग की गई थी। मशीन लगाए जाने के साथ शौचालय, पेयजल, प्रकाश व प्रतीक्षालय की समुचित व्यवस्था करने की भी कार्ययोजना अधर में अटकी है।

स्वीकृति मिलने का इंतजार
शासन से विद्युत शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव मांगा गया था, जिसके लिए अमरौला श्मशान घाट का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीना सिंह, ईओ नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें