फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरकारी भूमि पर कर रहे थे छत की ढलाई, रुकवाया निर्माण

Sun, 09 Feb 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नगर पालिका टांडा के मोहल्ला अलीबाग में नजूल की भूमि पर कराया जा रहा था कार्य। 
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। अवकाश के दिन नजूल की भूमि पर छत की ढलाई की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका और पुलिस ने काम रुकवा दिया। हालांकि पूर्व में भी जमीन पर कब्जा किया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के चलते कब्जेदार के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद टांडा के मोहल्ला अलीबाग में नजूल की भूमि पर कुआं व नल लगा हुआ था। इस जमीन पर पड़ोस में रहने वाले एक रसूखदार की नजर बनी हुई है। पूर्व में नजूल की भूमि पर बाउंड्रीवाॅल बनाकर अपने मकान में मिला ली थी। साथ ही कुएं की पटान कराकर नल को भी उखड़वा दिया था। इनका उपयोग हमेशा से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। रविवार को अवकाश होने के चलते धन-बल के प्रभाव से रसूखदार ने छत ढलाई का काम शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ईओ डॉ. आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिका के कर्मचारी मोहम्मद अरशद, रामबाबू गुप्ता, अनूप यादव को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया।
कुछ दिन पूर्व एसडीएम को स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की थी। इसके बाद कब्जेदार को नोटिस जारी किया गया था। हालांकि इसके बाद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई थी। मोहल्ले के दीपक कन्नौजिया, गोपाल, प्रियांशु, अनिल, धर्मराज, बाबू लाल, मोहित शर्मा, ऋषि कुमार समेत अन्य लोगों ने जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। ईओ ने बताया कि छत निर्माण की जानकारी होने पर तुरंत निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें