फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते रविवार रात टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर खेत की सिंचाई कर रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना बेवाना थाना क्षेत्र के मोइनपुर गांव की है। युवक की मौत की खबर परिजनों को सोमवार हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर बेवाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी कर्मचारियों के विरुद्घ केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की रात बेवाना थाना क्षेत्र के मोइनपुर गांव निवासी विनोद कुमार (28) पुत्र प्यारेलाल निषाद खेत की सिंचाई कर रहा था। बताया जाता है कि गांव के बाहर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा पड़ा था। रात होने की वजह से वह देख नहीं पाया, और उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार भोर में हो सकी। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत की तरफ गए। विद्युत तार में फंसा पड़ा उसका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना विद्युत उपकेंद्र बेवाना को देने के साथ ही बेवाना पुलिस टीम को दी गई। आपूर्ति बंद होने के बाद शव को विद्युत तार से अलग किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है पोस्टमार्टम हाउस पर मिले ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ही विनोद की मौत हुई है। हाईटेंशन तार दो दिन से टूटकर गिरा है। इसकी शिकायत लगातार की जा रही थी, लेकिन कोई कर्मचारी उसे जोड़ने नहीं आया। जर्जर होने की वजह से पिछले एक पखवारे में तीसरी बार तार टूटकर गिरा था। जर्जर तारों को बदलने की भी मांग की जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी सिर्फ बिल वसूलने में मशगूल हैं। उन्हें जर्जर तार व उपकरण बदलने की फुर्सत नही है। ग्रामीणों ने बेवाना उपकेंद्र के कर्मचारियों के विरुद्घ केस दर्ज किए जाने की मांग की। उधर एसओ श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि शव को पास पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें