अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस एक बार फिर शनिवार को निरस्त रही। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आठ अन्य ट्रेन घंटों विलंब से चली।
ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। प्रतिदिन ट्रेनें निरस्त होने वे घंटों विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी एक ट्रेन जहां निरस्त रही, वहीं आठ अन्य ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4:55 पर आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर से शनिवार को निरस्त रही।
नतीजा यह रहा कि संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 6 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। भीषण गर्मी को देखते हुए संबंधित ट्रेन से आरक्षित टिकट से यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों ने यात्रा ही रद्द कर दी।
इसके अलावा पटना कोटा डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:44 से 4 घंटा, गंगा सतलज डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 4:38 से साढ़े 3 घंटा, दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1:16 से 4 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। साबरमती अप एक्सप्रेस शाम 5:27 से साढ़े 4 घंटा, फरक्का डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वाह्न 11:09 से ढाई घंटा विलंब से चली। दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 12:25 से ढाई घंटा,
डिबरूगढ़ डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:52 से 2 घंटा व साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:24 से 2 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलंब से चलने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।