फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित जिला कृषि अधिकारी पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बगैर किसी सूचना के कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में होने वाले प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले जिला कृषि अधिकारी पर केस दर्ज होगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुशासनहीनता बताया और मामले में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए यदि किसी ने भी लापरवाही बरती, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि मंगलवार को जिले के नौ मतदान केंद्रों पर होने वाले शिक्षक एमएलसी के चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में जिला कृृषि अधिकारी धर्मराज सिंह अनुपस्थित थे। इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें