फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेेडकरनगर। खेत जा रही वृद्धा को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मामले में केस दर्ज करने के लिए वृद्धा के पुत्र ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसिया गांव निवासी गुलाबा देवी (67) मंगलवार देर शाम खेत की तरफ जा रही थीं। बताया जाता है कि इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच गंभीरावस्था में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी जहांगीरगंज गए, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। उधर वृद्धा के पुत्र अमित ने राजेसुल्तानपुर थाने में मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा गया कि बाइक सवार युवक नशे में धुत था। उसने इसी हालत में मां को रौंद दिया। उधर थाना पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें