फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आम के पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
 बब्बूलाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र के बड़ेपुर जहांगीरपुर में शुक्रवार सुबह बब्बू लाल (70) का शव आम के पेड़ से लुंगी और गमछे से बंधे फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान विनोद के अनुसार गांव निवासी बब्बू लाल शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ के सहारे बुजुर्ग का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मृतक वहां रखी ईंटों के सहारे आम के पेड़ पर चढ़े होंगे और लुंगी व गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते परिवार के लोग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव उतरवाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
मृतक बब्बू लाल की पत्नी उर्मिला का करीब सात वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनके तीन पुत्र हैं। एक पुत्र मोहित मुंबई में रहता है, जबकि राजमन (38) और दुर्गेश (32) गांव में रहते हैं। पिता की मौत की सूचना से बच्चों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक टीबी समेत अन्य बीमारियों से काफी समय से परेशान थे। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें