फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। अकबरपुर-टांडा रेल खंड के सद्दरपुर के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से हीरालाल कन्नौजिया (65) की मौत हो गई। अलीगंज के इस्मालपुर निवासी राकेश कन्नौजिया के मुताबिक उनके बड़े भाई हीरालाल अविवाहित थे। अपनी जीविका चलाने के लिए मजदूरी करते थे। शनिवार की रात बिना किसी को कुछ बताए घर से रात करीब 10 बजे निकल गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उनको गांव के पीछे रेलवे ट्रैक की तरफ जाते देखा था। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान लालजी वर्मा रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। इस दौरान ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देकर परिजनों के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। चार अन्य भाई राकेश, अर्जुन, हंसराज और मिथुन अपने भाई की अचानक मौत पर गमगीन हैं। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें