फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र में सया के पास बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बुुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के परवरभारी गांव निवासी संतराम (60) शनिवार सुबह बाइक से सेनपुर चौराहे से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान सया स्थित शांति आश्रम इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे संतराम सहित दूसरी बाइक सवार महेंद्र (18) निवासी रायगंज भीटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि महेंद्र का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें