फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अधेड़ की मौत, 50 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अब तक के सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 50 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है। इस बीच रविवार की रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक साथ 50 कोरोना संक्रमित सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में 50 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है। बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहां कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सभी जरूरी एहतियात बरतने की अपील संबंधित क्षेत्र के लोगों से की गई है।
इस बीच बीते दिनों कोरोना से संक्रमित टांडा तहसील अंतर्गत सकरावल निवासी एक अधेड़ की राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें