फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आग में छप्परनुमा आठ घर जले

विज्ञापन
.भीटी के तेरिया गांव में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी इलाके में रविवार की दोपहर छप्परनुमा घरों में ज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस बीच घर में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटने से आग ने और तबाही मचा दी।
विज्ञापन

दमकल कर्मियाें के आग पर काबू पाए जाने तक आठ छप्परनुमा घर और उनमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। साथ ही 10 बकरियों व 20 मुर्गियों की जलकर मौत हो गई।

भीटी के तेरिया गांव में रविवार दोपहर जमील के घर में आग लग गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पड़ोसी आबिदा खातून, नूरजहां, मोहम्मद इब्राहिम, शुभावन, लुभावन, कृष्णावती व सिकंदर के घर भी चपेट में आ गए और तेज लपटें उठने लगीं।

इस्माइल के घर पर रखा गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इसके बाद तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच सूचना पाकर दमकल कर्मी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटों की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में इब्राहिम की बाइक जल गई। साथ ही इन लोगों की बकरियां और मुर्गियां भी झुलकर मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सदानंद सरोज ने बताया कि राजस्व टीम भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा। नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें