फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेल्समैन पर ही बीयर की दुकान से चोरी का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बीते दिनों बीयर की दुकान से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी हो गई थी। इस मामले में सेल्समैन व उसका साथी पुलिस के रडार पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

रामनगर में संचालित आजमगढ़ के टीकापुर निवासी राम अधार यादव की बीयर दुकान से 18 मार्च की रात चोरी हो गई थी। यहां से 2448 बोतल बीयर गायब थीं, जिनकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये थी। घटना को छह बिन बीत चुके हैं। पुलिस की जांच अभी भी सेल्समैन विकास व उसके साथी के इर्द-गिर्द घूम रही है।
बताया जा रहा है के सेल्समैन पर कई लोगों का उधार है। सीसीटीवी फुटेज में भी दुकान के इर्द-गिर्द कोई हलचल नहीं मिली है। शटर का ताला तोड़कर चोरी होने की बात भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विवेचना तेजी के साथ की जा रही है, जल्द ही इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें