महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनपुर चौराहा पर सोमवार को ह्यूमन कल्चरल क्लब ने कीर्तिशाह स्मृति अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
सेहरा जलालपुर व भीटी के बीच हुए मुकाबले में भीटी टीम को जीत मिली। इसके अलावा रानीपुर कुड़वार ने आर्मी ग्राउंड लोढ़वा को, साधना पब्लिक स्कूल ने रॉयल टाइगर को, रामबाबा ने शेरवाघाट को पराजित किया। इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी ने किया।
आयोजक हरिशंकर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, राना वीर सिंह, जैसराज मौर्य, परागदीन व राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।