फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जब्त किया गया आठ क्विंटल चीनी लहसुन

Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सिझौली सब्जी मंडी से बिक्री के लिए जा रहे आठ क्विंटल चीनी लहसुन को पुलिस ने जांच में पकड़ लिया। बाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लहसुन को जब्त करते हुए उसे दुकानदार की सुपुर्दगी में दे दिया गया। साथ ही नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में भी चीनी लहसुन की खेप पहुंचने लगी है। शनिवार को शहजादपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप पर रखकर चीनी लहसुन को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। मौहरिया फ्लाईओवर के निकट पुलिस ने लहसुन लदे वाहन को रोक लिया। इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ देर बार ही वहां मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश, दिनेश कुमार राय पहुंच गए। लहसुन की जांच की। कारोबारी हसन अली से विक्रय रसीद मांगी। इसे वह नहीं दे सके।
बताया कि लहसुन नवीन मंडी स्थल सिझौली स्थित अपने प्रतिष्ठान कैफ ट्रेडर्स से बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। वाहन पर 32 गत्तों में रखे कुल 862 किलो चीनी लहसुन को जब्त करते हुए दुकानदार हसन अली की अभिरक्षा में सौंप दिया। जब्त किए गए लहसुन का अनुमानित मूल्य एक लाख 72 हजार 400 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें