फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 42 उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन, दो पर केस

Sat, 30 Nov 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी में बकायेदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र मकोईया से जुड़े बाजारों तथा गांवों में शनिवार को एसडीओ वीरेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान छोटे व बड़े 42 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही तीन लाख 32 हजार की वसूली की गई। दो उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

एसडीओ वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि धारा 138 बी के तहत कटे हुए विद्युत अभियोजन को यदि दोबारा जुड़ा हुआ पाया गया तो विभाग कार्रवाई करेगा। सभी उपभोक्ता अपना बकाया जल्द से जल्द निर्धारित केंद्रों पर जमा करें। शासन के निर्देश पर बकाया विद्युत बिल वसूली और कनेक्शन काटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें