फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 25 करोड़ से बनकर तैयार आठ परियोजनाएं जल्द होंगी हैंडओवर

विज्ञापन
परियोजना का निरीक्षण करते अफसर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जल जीवन मिशन के तहत 25 करोड़ की लागत से बनकर तैयार आठ परियोजनाओं को ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने की तैयारी है। इससे लगभग 32 गांवों की 60 हजार से अधिक आबादी को पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के तहत जिले में 899 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो एजेंसियां 571 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य करा रही हैं। इसमें 509 पर विंध्या टेली लिंक जबकि 62 परियोजनाओं की जिम्मेदारी वेल स्पेन को मिली है। इस बीच विंध्याटेली लिंक ने 73 व वेलस्पेन ने 9 परियोजना पर टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है।
वहीं, जल निगम ने आठ परियोजना जोगापुर, जैनापुर, अलावलपुर, कनकपट्टी, अशरफाबाद, हरिनाथपुर, चोरमरा कमाल व रूकुनपुर कासिमपुर में हुए कार्य को पंचायत विभाग को हैंडओवर करने का पत्र लिखा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट के बाद सभी पूर्ण हुई परियोजनाओं को हैंडओवर कर दिया जाएगा। सभी आठ परियोजनाओं के संचालन से लगभग 32 गांवों की 60 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


देखरेख का जिम्मा कार्यदायी संस्था पर
जल निगम कार्यालय के अनुसार परियोजना को ग्राम पंचायत को हैंडओवर तो कर दिया जाएगा लेकिन संचालन और देखभाल कार्यदायी एजेंसी ही कराएगी । विभाग के अनुसार इस दस वर्ष में किसी भी प्रकार की परेशानी को दूर करने का कार्य नामित एजेंसी के माध्यम से होगा।

जांच के बाद होगा हैंडओवर
सभी आठ परियोजना का ट्रायल कई माह से चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर के लिए विभाग को पत्र लिखा था। तीन सदस्यों की टीम परियोजना की जांच कर रही है। रिपोर्ट सही आने पर हैंडओवर कर दिया जाएगा।- सूरज वर्मा, अधिशाषी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें