फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल

Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसे - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सवारी लेकर भीटी जा रहा एक टैंपो बुधवार दोपहर अनियंत्रित होकर महरुआ थाने के निकट पलट गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। टैंपो के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें सवार आठ में से चार लोगों को चोटें आईं जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग हादसों में भी चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर एक टैंपो सवारी लेकर महरुआ से भीटी जा रहा था। बताया जाता है कि महरुआ थाने के सामने अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बाइक सवार भी उसकी चपेट में आ गया। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष महरुआ मनबोध तिवारी भी दल-बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद सेे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर निवासी बाइक सवार प्रिंसु (35) के अलावा टैंपो पर सवार भीटी थाना क्षेत्र की काही निवासी आलिया बेगम पत्नी अनवर अली को गंभीर चोंटे आ गई जबकि राजेश व शिवम को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


दोनों गंभीर घायलों को पुलिस जीप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी विनोद (38) मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।

वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चाचिकपुर निवासी अमर पटेल (25) बुधवार सुबह बाइक से अहिरौली बाजार जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी जयचंद्र (45) बाइक से टांडा जाते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।

इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी लालजी (27)बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें