फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने धीमी की रफ्तार, छह घंटे लेट पहुंची मरुधर

Tue, 31 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : symbolic
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। मंगलवार को मरुधर डाउन एक्सप्रेस जहां निर्धारित समय से छह घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो वहीं चार अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं। इसके चलते यात्रियों को हाड़कंपाऊ ठंड में ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि दिसंबर की शुरुआत से ही कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लग गया था।
विज्ञापन


बीच-बीच में मौसम साफ तो हुआ लेकिन ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ सकीं। इस बीच मंगलवार को भी घने कोहरा के चलते मरुधर डाउन एक्सप्रेस घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंची। मंगलवार सुबह निर्धारित समय सात बजकर 30 पर अकबरपुर पहुंचने वाली मरुधर डाउन  एक्सप्रेस छह घंटा लेट पहुंची।

सोमवार देर शाम छह बजकर 43 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस चार घंटा तो मंगलवार सुबह छह बजकर 45 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात डाउन एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से पहुंची। इसी  प्रकार दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 30 मिनट से तीन घंटा तो दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय एक बजे से चार घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन


उधर ट्रेनों के घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचने पर यात्रियों को ठंड में भारी दिक्कत हुई। अकबरपुर के संतोष व नरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रेनों के  सुचारु संचालन के लिए रेलवे प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा ट्रेनों की स्थिति की भी स्पष्ट जानकारी यात्रियों को दिलाने को ठोस कदम उठाने चाहिए। उधर, स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि ट्रेन के समय की स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें