फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना फायर एनओसी के चल रहे आठ अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित प्राइवेट अस्पताल ही नहीं सरकारी अस्पतालों भी अग्निशमन के मानक नहीं पूरा कर रहे हैं। यह अस्पताल सिर्फ जुगाड़ के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के दस में से आठ सीएचसी व जिला अस्पताल बिना अग्नि अनापत्ति प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे हैं। इन पर अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है। इसके बावजूद यहां मरीज भर्ती कर इलाज हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। जहांगीरगंज व कटेहरी सीएचसी को छोड़कर सभी जगह पर कामचलाऊ फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। यह स्थिति जिले के गठन के तीस वर्ष बाद भी बनी हुई है।
लखनऊ के एक बहुमंजिला कोचिंग केंद्र में आग लगने से पंद्रह लोगों की मौत के बाद विभाग जागा है। अब अग्निशमन विभाग इन केंद्रों का सत्यापन कर एनओसी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। सीएमओ प्रमोद कुमार ने बताया कि आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन संयंत्र लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें अकबरपुर, बेवाना, टांडा, बसखारी, भियांव, जलालपुर, भीटी और रामनगर के सीएचसी शामिल हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इन केंद्रों का निरीक्षण कर मॉकड्रिल भी किया है। जल्द ही इन अस्पतालों की में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें