फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मशरूम की सब्जी खाने से परिवार के आठ सदस्य बीमार

विज्ञापन
सम्मनपुर के सिसारा गांव में मशरूम खाने से बीमार पड़े परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
बसखारी/हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र के सिसारा गांव में तालाब किनारे उगे देसी मशरूम की सब्जी खाने से शुक्रवार रात परिवार के आठ सदस्य बीमार हो गए। पेट में तेज दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले जाया गया। चिकित्सकों ने फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण मिलने पर सभी को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सिसारा गांव निवासी भीम की पत्नी सुषमा (38) शुक्रवार को तालाब के किनारे से देसी मशरूम तोड़कर घर लाई थीं। परिवार की महिलाओं ने मशरूम की सब्जी तैयार की। रात के भोजन में परिवार के सदस्यों ने सामान्य सब्जी समझकर इसे खा लिया। भोजन के करीब दो घंटे बाद सबसे पहले बुजुर्ग जियालाल (72) की तबीयत बिगड़ी। उन्हें पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ने लगी।
देखते ही देखते ज्ञानमती (70), राजन (25), उनकी पत्नी माया (24), राज (15), सुषमा (38), अंजलि (22) और समीक्षा (17) भी बीमार हो गए। एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने से परिजनों और आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से सभी मरीजों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया गया। हालांकि भीम एक दावत में गए हुए थे, इसलिए उन्होंने मशरूम की सब्जी नहीं खाई और बीमार होने से बच गए।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। सभी में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। खतरे से बाहर होने पर शनिवार सुबह चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।
सीएचसी बसखारी के चिकित्सक डॉ. पंकज मिश्र ने बताया कि मरीजों के अनुसार सभी ने देसी मशरूम की सब्जी खाई थी। मशरूम में संक्रमण के कारण फूड पॉइजनिंग होने की आशंका है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें