फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मवेशी बरामद, तस्कर भागे

Fri, 10 Jul 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं की बरामदगी के मामले में न जाने क्यों पुलिस वाहनों के चालकों व उस पर सवार तस्करों को अक्सर पकड़ नहीं पाती। कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार देर रात महरुआ थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान एसओ राजदेव मिश्र को जानकारी मिली कि कुछ पशु तस्कर पशु लेकर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने अकबरपुर महरुआ मार्ग से होकर पांती जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की तो एक पिकअप वाहन दिखाई पड़ा।

उसे रोकने के प्रयास के दौरान चालक व उसमें बैठे लोग फरार होने में सफल रहे। यहां पुलिस ने उन्हें घेरा बंदी कर उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया।  पुलिस ने वाहन से 8 प्रतिबंधित पशु बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन


एसओ श्री मिश्र ने बताया कि वाहन पर सवार लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। वाहन को थाने लाया गया है। इसमें कुल 8 मवेशी लादे गए थे, जो सुरक्षित हैं। मामले में अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें