फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: व्यक्ति को पतन की ओर ले जाता है अहंकार

Tue, 10 Feb 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर की वैष्णोपुरम कॉलोनी में श्रीराम कथा के आठवें दिन मंगलवार को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया गया। प्रवाचक जगजीवन पांडेय ने बताया कि अहंकार व्यक्ति को पतन की ओर ले जाता है। कर्तव्य और साहस से कठिन परिस्थितियां भी आसान बनती हैं। सामूहिक प्रयास से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सत्य और धर्म का साथ देने वाला कभी अकेला नहीं होता है। विवेकपूर्ण निर्णय जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। हनुमान की लंका यात्रा का विस्तार से वर्णन किया गया। बताया गया कि किस प्रकार हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता से भेंट कर राम का संदेश दिया। कथा में लंका दहन प्रसंग को प्रमुखता से रखा गया। प्रवाचक ने बताया कि रावण का अहंकार ही उसके पतन का कारण बना। लंका दहन केवल एक घटना नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि शक्ति और पद का दुरुपयोग अंततः विनाश की ओर ले जाता है। इस प्रसंग के दौरान कथा पंडाल में शांति और गंभीरता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें