अकबरपुर नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। योग प्रशिक्षक डॉ. ललित तिवारी ने छात्र-छात्राओं को योग की महत्ता को विस्तार से समझाया। कहा कि योग करने की न तो कोई सीमा है और न ही उम्र।
योग युवा, बुजुर्ग व बच्चे सभी के सेहत के लिए फायदेमंद है। नियमित तौर से योग करने से न सिर्फ हमारी शारीरिक सहनशक्ति बढ़ती है, बल्कि मानसिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के कई आसन बताए। बच्चों को सुझाव दिया कि वे सुबह उठने के बाद कम से कम 10 से 20 मिनट तक योगा जरूर करें।