फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
.राजित राम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जलालपुर। भिटौरा के पास सोमवार सुबह ई रिक्शा पलटने से जलालपुर के शेखूपुर गांव निवासी राजित राम (72) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी नगरपुर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोहरत लाल के मुताबिक उनके पिता राजित राम 13 नवंबर को दशरईचा निवासी बहन सीता पति के घर उनसे मिलने गए थे। सोमवार सुबह जलालपुर-बसखारी मार्ग के रास्ते ई रिक्शे पर बैठकर घर लौट रहे थे। भिटौरा के निकट सुबह 9:30 बजे अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। पिता की मौत के बाद सोहरत लाल और छोटे बेटे प्रमोद का रो-रोकर बुरा हाल है। सोहरात की मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें