अंबेडकरनगर। जिले में करीब 38 हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक अक्तूबर से सब्सिडी वाले सिलिंडर नहीं मिलेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने ई केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं को पूरी कीमत पर गैस देने की रणनीति बनाई है। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर करीब 1235 रुपये प्रति रिफिल का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
जिले में करीब चार लाख से अधिक घरेलू रसोई गैस कनेक्शन हैं। इनमें से करीब 38 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत परिवारों को निशुल्क सिलिंडर मिले थे। ऐसे में अभी 38 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने अपना ई केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे में उन्हें सिलिंडर की रिफिल के लिए पूरी कीमत चुकानी होगी।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
पेट्रोलियम कंपनियां प्रत्येक माह कमी या बढ़ोतरी करती हैं। पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों सहित सामान्य उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के प्रति जागरूक किया गया है। नियम पुराना है, उपभोक्ताओं को इसके लिए लगातार जागरूक किया जाता है।
शिवाकांत पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी