फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान जमकर मारपीट, तीन घायल

Sat, 28 Nov 2015 11:01 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के दौरान एक पक्ष की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आधे घंटे तक मतदान की प्रक्रिया भी इससे ठप रही। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकी।
विज्ञापन


मामला आलापुर थाना क्षेत्र के समुदा ग्राम पंचायत का है। शनिवार सुबह जब मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई। इसी दौरान पंचायत घर शेखपुर मलपुरा पोलिंग बूथ पर ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशी जयसिंह व तीरथराज यादव अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए।

यहां दोनों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने एवं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न प्रकार की लालच दिए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कुछ देर की कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उनके बीच लाठी डंडे चलने लगे। इससे मौके पर मची अफरातफरी मच गई। मतदान प्रक्रिया भी ठप हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम आलापुर रमापति, सीओ आरके सिंह व एसओ आलापुर राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के जयसिंह (55) व सुरेश (28) तथा दूसरे पक्ष के रमेश (35) घायल हो गए। इससे पहले मतदानस्थल के निकट खड़ी तीरथराज पक्ष के रामपाल प्रजापति की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद लगभग आधा घंटे तक ठप रही मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकी। सीओ श्री सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी है। उधर सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले रखा है, लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है।

समाचार प्रेषण तक कोई भी घायल मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल नहीं पहुंचा था। स्थानीय स्तर पर ही मरहम पट्टी कराई गई। तीनों को गंभीर चोटें बतायी जाती है। उधर एसडीएम रमापति ने बताया कि छिटपुट विवाद हुआ था। मतदान ठप होने जैसी कोई सूचना उनके पास नहीं है।

नोट:- एसडीएम रमापति का बयान अभी बदल सकता है। इसे स्थानीय समाचार माध्यमों पर चल रहे वक्तव्य के आधार पर डाला गया है। उनका फोन अभी रिसीव नहीं हो रहा है। आगे बात की जाएगी। बयान में परिवर्तन हुआ तो अगली फाइल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें