फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्ड परीक्षा में 2 हजार 535 परीक्षार्थी बढ़े

Fri, 27 Nov 2015 11:19 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि बीते दिनों घोषित कर दी गई है। परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होंगी। विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की परीक्षा में छात्र छात्राओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


गत वर्ष संस्थागत व व्यक्तिगत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्र छात्राओं की कुल संख्या 94 हजार 166 थी। परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष छात्र छात्राओं की संख्या में 2 हजार 535 की वृद्धि हुई है।  इस बार की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 96 हजार 701 छात्र छात्राएं परीक्षा में बैठ रहे हैं।

हाईस्कूल के कुल 52 हजार 692 परीक्षार्थी हैं। इसमें हाईस्कूल संस्थागत छात्रों की संख्या 24 हजार 220 व छात्राओं की संख्या 27 हजार 933, जबकि व्यक्तिगत छात्रों की संख्या 390 व छात्राओं की संख्या 149 है। इस प्रकार संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 52 हजार 153 व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 539 है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 44 हजार 09 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इसमें संस्थागत छात्रों की संख्या 18 हजार 520 व छात्राओं की संख्या 23 हजार 708 है, जबकि व्यक्तिगत छात्रों की संख्या 875 तथा छात्राओं की संख्या 906 है। इस प्रकार संस्थागत छात्र छात्राओं की कुल संख्या 42 हजार 228 व व्यक्तिगत छात्र छात्राओं की कुल संख्या 1781 है।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों की अपेक्षा काफी अधिक है। छात्रों की संख्या 44 हजार 05, जबकि छात्राओं की संख्या 52 हजार 696 है। इन छात्र छात्राओं को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए इस बार भी कुल 174 परीक्षा केंद्र ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें