फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते लगी आग, युवती की मौत

Fri, 13 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : symbolic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासिनी एक युवती चाय बनाते समय लगी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पिता भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बिना जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार अंजू (20) पुत्री लौहट ने शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे चाय बनाने के लिए रसोई गैस चूल्हे का स्विच ऑन कर दिया और  लाइटर से जलाने का प्रयास करने लगी। कुछ देर के प्रयास के बाद भी जब लाइटर नहीं जला तो वह माचिस ढूंढने लगी। बताया जाता है कि इस दौरान चूल्हे का स्विच आफ नहीं किया था जिससे रसोई घर में एलपीजी गैस भर गई।

माचिस मिलने पर जैसे ही उसने जलाया, कमरे में गैस भरी होने के चलते आग लग गई जिससे वह भी उसकी चपेट में आ गई। चीखने-चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे पिता ने उसे किसी प्रकार बाहर निकाला और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अंजू गंभीर रूप से  झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। बेटी को बचाने में पिता भी झुलस गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, कोतवाल वकील सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें