फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर भागे विक्रेता, 10 को नोटिस

Wed, 16 Jul 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी व तहसीलवार गठित टीमों ने मंगलवार को निजी व सहकारिता उर्वरक की 81 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 10 विक्रेता को नोटिस दिया गया। दो दुकानों से खाद के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

शिवम खाद भंडार मंगुराडिला, चौधरी खाद भंडार जलालपुर रोड मालीपुर, वर्मा खाद भंडार पटेलनगर जलालपुर और यहीं के विजय वर्मा खाद भंडार निरीक्षण की जानकारी होते ही दुकान बंद कर भाग निकले। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं यादव खाद भंडार मालीपुर की जांच में संचालक स्टॉक और वितरण रजिस्टर न दिखा पाने और दुकान के बाहर उर्वरक दर का बोर्ड न लगा होने के चलते नोटिस दिया गया। कृषि अधिकारी ने बताया कि जुलाई माह में 23926 एमटी में से 30321 एमटी यूरिया की उपलब्धता है। 4709 एमटी में से 6083 एमटी डीएपी मौजूद है। अन्य खाद की भी उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। किसान खाद की समस्या को लेकर विभाग के कंट्रोल रूप नंबर 9455485475 पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें