अकबरपुर बस स्टेशन पर इस तरह बसों में बैठने के लिए यात्रियों में मचती है आपाधापी
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यात्रियों की भीड़ के बावजूद परिवहन विभाग न तो बसों को समय से चलाने की जरूरत महसूस कर रहा है और न ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था ही कर रहा है। इससे प्रतिदिन बसों में बैठने के लिए यात्रियों में काफी मारामारी दिखती है।
बुधवार को बस स्टेशन पर टांडा जाने के लिए करीब दो घंटे से पूरे परिवार के साथ बस का इंतजार कर रहे यूनुस व फहीम ने बताया कि वह काफी परेशान हो चुके हैं। काफी देर से बताया जा रहा है कि टांडा को जाने वाली बस अभी आ रही है लेकिन कोई बस नहीं आयी।
ऐसे में लग रहा है कि उन्हें निजी वाहन से ही जाना पड़ेगा। सुल्तानपुर जाने के लिए स्टेशन पर मौजूद प्रवेश पांडेय, जगतनरायण व रवींद्र आदि भी परिवहन सेवा की बदहाली कुछ इसी तरह ही बयां करते हैं।
कहा कि विभाग को परिवहन सेवाओं में और बेहतर सुधार करने की जरूरत है। एआरएम बीके लोहानी ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से यह स्थिति उत्पन्न हो रही हैं।