फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में पानी के लिए भटकते लोग

Wed, 27 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील में मोटर खराब होने से इस टंकी में नहीं भर पा रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील परिसर में पहुंचने वाले फरियादियों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी को भरने के लिए लगा विद्युत मोटर करीब 15 दिन से खराब पड़ा है। इससे टंकी में पानी भरा नहीं जा रहा है। इसके अलावा तहसील परिसर में लगे तीन इंडिया मार्का हैंडपंपों में से दो खराब है।
विज्ञापन


इससे तहसील आने वाले लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के तमाम दावे की पोल अकबरपुर तहसील परिसर में ही खुल रही है। तहसील परिसर में लगे खराब पड़े इंडिया मार्का टू हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की सुुध जिम्मेदार लोगों को नहीं है।

यहां पर प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। मौजूदा समय में एक ही हैंडपंप चल रहा है। शेष दोनों कई माह से खराब पड़े हैं। यही नहीं परिसर में बनी पानी टंकी को भरने के लिए लगा विद्युत मोटर भी करीब एक पखवारे से खराब पड़ा है।
विज्ञापन


इससे तहसील में टंकी से होने वाली पानी की सप्लाई भी ठप है। ऐेसे में प्रतिदिन तहसील पहुंचने वाले सैकड़ों वादकारी, अधिवक्ता, अधिकारी व कर्मचारी आदि को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

लोगों ने तहसील प्रशासन से पेजयल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। एसडीएम पंकज ने बताया कि उनके संज्ञान में बुधवार को यह मामला आया है। हैंडपंपों को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। विद्युत मोटर बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें