फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने किया हंगामा

Mon, 21 Dec 2015 11:33 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने रविवार की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में धुत होकर मुबारकपुर बाजार में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


सिपाही ने जबरन कई दुकानें बंद करवाने के साथ सड़क पर आ जा रहे बुनकरों व राहगीरों से भी अभद्रता भी की। इसके बाद वह मुबारकपुर में श्रीराम विवाह के उपलक्ष्य  में आयोजित भंडारे में भी पहुंचकर अभद्रता करने लगा।

इससे लोगों  में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना सीओ को दी गई। बाद में कोतवाली से पहुंची पुलिस नशे में धुत सिपाही को लेकर थाने चली गई। इसके बाद  माहौल शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें