फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सिलाई मशीन बेचने का भंडाफोड़

Sun, 20 Dec 2015 10:55 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ऊषा कंपनी को पिछले लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी कि उसके नाम पर अकबरपुर नगर में एक व्यक्ति नकली सिलाई मशीनों की बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारियों ने इसके बाद से संबंधित दुकान की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को ऊषा कंपनी के अधिकारी अकबरपुर पहुंचे, और कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद उन्होंने फौव्वारा तिराहा के निकट एक दुकान पर छापेमारी की। वहां से ऊषा कंपनी के नाम पर बेची जा रही 16 नकली सिलाई मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन


नकली मशीनों को पुलिस अपनी अभिरक्षा में लेे ली। इसके बाद कंपनी के अधिकारी की लिखित तहरीर पर आरोपी दुकानदार के विरुद्घ मामले में केस दर्ज कर लिया गया। अकबरपुर कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें