जलालपुर क्षेत्र में टॉवर से उतारा गया शराबी युवक।
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के बरौना निवासी रविंद्र कुमार (25) पुत्र राम सहाय शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे नशे की हालत में विद्युत टाॅवर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक शराबी ने हंगामा किया। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ पहुंच गई।
सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टाॅवर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। रविंद्र के पिता राम सहाय और भाई रंजीत कुमार ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन वे भी असफल रहे। आखिरकार रविंद्र के एक मित्र को मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों साथ में शराब पीते हैं। साथी ने रविंद को शराब का लालच दिया, जिसके बाद वह नीचे उतर आया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था, उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।