फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार व समर्थकों को दौड़ाया

Thu, 24 Sep 2015 12:04 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामपुर गांव में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव का विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। गांव के कुछ लोगों ने बीते दिनों उपकेन्द्र पर शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्युतीकरण कार्य में ठेकेदार द्वारा एक व्यक्ति को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन


इसी शिकायत की जांच करने एसडीएओ संजय लहड़ी व जेई अवधेश यादव मामपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गई। इस पर एसडीओ ने पूर्व में हुए सर्वे के अनुसार ही काम कराने का निर्देश दिया, और वापस चले आए। बताया जाता है कि कुछ देर बाद काम करा रहा ठेकेदार अपने कुछ साथियों के साथ रामनगर उपकेन्द्र पहुंच गया।

वहां जेई अवधेश के साथ अभद्रता करते हुए मारने पीटने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को हुई तो वह कार्यालय के बाहर आए और ठेकेदार सहित अन्य सहयोगियों को दौड़ाया। साथ ही सूचना आलापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस बीच पहुंचे रामनगर ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें