फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने खामियां दूर करने के दिए निर्देश

Sat, 27 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जायजा लेते डीआरएम अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआरएम लखनऊ ने शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन का औचक  निरीक्षण किया। डीआरएम के अकबरपुर स्टेशन पर पहुंचने की खबर मिलते ही कर्मचारियों में आपाधापी मच गई। कई कर्मचारी जो कार्यालय नहीं पहुंचे थे, वह कार्यालय पहुंचे। दफ्तर में व्याप्त अव्यवस्था को भी दूर किया गया।
विज्ञापन


डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी करने के साथ ही यात्री सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कई यात्रियों से भी पूछताछ की।  शनिवार शाम करीब चार बजे स्पेशल ट्रेन से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम अनिल कुमार ने गहनता से निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों से स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं को लेकर पूछताछ की।

स्टेशन पर बेहतर साफ-सफाई व ट्रेनों के आवागमन की समय सारिणी सही तरीके से अपडेट करते रहने की सलाह दी। उन्होंने स्टेशन पर बन रहे नए शौचालय का भी निरीक्षण किया। कार्य में तत्परता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। साथ ही स्टेशन परिसर से अराजक   तत्वों को दूर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


कहा कि जीआरपी की जिम्मेदारी है कि वह स्टेशन की सुरक्षा ठीक ढंग से करे। स्टेशन परिसर के इर्द-गिर्द घूमने-टहलने वालों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी। स्टेशन के बाहर बने स्टैंड में वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़े कराने का भी सुझाव दिया। इसके बाद डीआरएम टांडा एनटीपीसी के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें