फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बूंदाबांदी से जगी बारिश की उम्मीद, उमस ने नहीं छोड़ा पीछा

Thu, 30 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। दिन की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई। सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। हालांकि, कुछ देर की हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरा दिन गर्मी व उमस का असर बना रहा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच सुबह करीब आठ बजे तक मौसम सुहावना रहा। ठंडी हवा और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। इसके बाद करीब नौ बजे के बाद दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने लगी। धूप-छांव का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। बृहस्पतिवार तड़के से ही जिले के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही।
आसमान में काले बादल देखकर लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन यह बारिश में नहीं बदल सकी। बारिश नहीं होने से तापमान में गिरावट नहीं आई। दिनभर गर्मी और उमस का असर महसूस किया गया। धूप निकलने के बाद लोगों को फिर गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें