फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दोपहर बाद बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
टांडा-हंसवर मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने से हुआ सन्नाटा।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम ने बुधवार शाम अचानक करवट ली। धूप के बाद अचानक बादल छा गए। ठंडी हवा चलने के साथ छुटपुट बूंदाबांदी भी हुई, जिससे गर्मी की तपिश कुछ कम हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि धूल भरी आंधी चलने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। बुधवार सुबह से तेज की तपिश से बाहर निकला दुश्वार था। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काले बादल छाए गए। कुछ ही देर में धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर व आलापुर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली।
हालांकि पर्याप्त बारिश न होने से लोगों को मायूसी हुई। करीब एक घंटे के बाद मौसम साफ हो गया लेकिन मौसम ठंडा रहा। तेज आंधी के कारण आम की फसल पर प्रभाव पड़ा है, वहीं सब्जियों के लिए मौसम फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि मौसम में अभी एक दो दिन ऐसे ही उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें