फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई, 1772 मोबाइल नंबर कराए गए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड में संलिप्त 1772 मोबाइल नंबर बंद कराए हैं। साइबर पुलिस की ओर एक अप्रैल 2025 से 13 मई 2026 तक प्राप्त साइबर शिकायतों की जांच के दौरान संदिग्ध श्रेणी में पाए गए देशभर के कुल 1772 मोबाइल नंबरों को सत्यापन के बाद बंद कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से मिलने वाले हैंड रिटेन जॉब, पेंसिल पैकिंग, वर्क फ्रॉम होम और टास्क पूरा कर पैसे कमाने जैसे लुभावने ऑफरों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे ऑफर साइबर ठगी का माध्यम बन सकते हैं।
साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते या ओटीपी जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि किसी के खाते से धोखाधड़ी के जरिये पैसा निकलता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर नजदीकी थाने से संपर्क करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें