फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूल बस हादसे में चालक की लापरवाही उजागर

विज्ञापन
 सम्मनपुर के सुल्तानपुर के निकट सड़क हादसे पर वाले स्थान पर जांच करते पीडब्ल्यूडी के एई अजय जाय
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को हुए स्कूल बस हादसे में चालक की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला कि अधिकृत चालक जैद ने बस की स्टीयरिंग अपने साथी लतीफ को सौंप दी थी। बस लतीफ चला रहा था और नियंत्रण खोने के बाद पलट गई थी। हादसे के बाद चालक ने सड़क पर गड्ढा होने की बात कहकर घटना की वजह बताई थी। हालांकि, पुलिस, परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग की जांच में मुख्य मार्ग पर गड्ढा मिलने की पुष्टि नहीं हुई। अब तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के मछलीगांव स्थित चंद्रशेखर एकेडमी की मिनी बस शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे छुट्टी के बाद 32 बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस चलाने की जिम्मेदारी सम्मनपुर निवासी जैद की थी। आरोप है कि वह अक्सर अपने साथी लतीफ को बस में बैठाता था और उससे वाहन चलवाता था। शुक्रवार को भी बस की कमान लतीफ के हाथ में थी। सुल्तानगढ़ से कटुई जाने वाले मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में परस कटुई निवासी लालू प्रसाद की पांच वर्षीय बेटी आनवी और भवसिंहपुर निवासी मोहनलाल की 12 वर्षीय बेटी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का उपचार कराया जा रहा है। बताया जाता है कि लतीफ पहले विद्यालय के छोटे वाहन चलाता था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया था।
विज्ञापन

मौके पर जांच में नहीं मिला गड्ढा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग के एई अजय जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुख्य मार्ग पर गड्ढा नहीं मिला। हालांकि, सड़क के किनारों को दुरुस्त कराने और झाड़ियों की कटाई का काम कराया जा रहा है। हादसे के बाद शनिवार को विद्यालय की ओर से इस मार्ग पर बस का संचालन भी नहीं किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को थाने में खड़ा कराया गया है। परिजनों से संपर्क कर तहरीर लेने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें