फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 24 घंटे बाधित रहेगी तीन वार्डों की पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका की ओर जल निगम (नगरीय) अयोध्या के द्वारा ओएचटी के डिलीवरी लाइन में आटोमेशन के लिए पलोमीटर और स्लूसवाल्व का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान पटेलनगर, शास्त्रीनगर व गांधीनगर वार्ड की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

पालिका की ओर से यह कार्य 23 अगस्त की रात 10 बजे से चालू किया जाएगा जो 24 अगस्त की रात 10 बजे तक निर्धारित है। ऐसे में इन वार्डों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरीके से बंद रहेगी। नगर पालिका की ओर से लोगों को बताया गया है कि इस समय के दौरान लोग अपने घरों में पानी का स्टॉक बना कर रखें। ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि 25 अगस्त से पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें